Azamgarh News:थाना तरवां पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त तथा थाना रौनापार पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म एवं धमकी देने के अभियोग में नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

*जनपद–आजमगढ़*

दोनों थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रचलित।*

थाना तरवां

पूर्व की घटना:* वादी रामसरेख यादव पुत्र स्व0 इन्द्रदेव यादव, निवासी ग्राम पड़री, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 09.10.2026 की रात्रि में उनके खेत में लगे ट्यूबवेल का ताला तोड़कर मोनोब्लॉक, स्टार्टर एवं स्टेपलाइजर तथा पड़ोसी खेत से भी स्टेपलाइजर चोरी कर लिया गया। इस संबंध में दिनांक 10.10.2026 को मु0अ0सं0 206/2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी:* दिनांक 26.10.2026 को उ0नि0 सूरज तिवारी मय हमराह द्वारा मुकदमे में वांछित अभियुक्त मनीष यादव उर्फ झिनकू पुत्र बद्री, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी भिखारीपट्टी, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ को नूरपुर-भंवरपुर पुलिया के पास से समय करीब 09:55 बजे गिरफ्तार किया गया।

थाना रौनापार

*पूर्व की घटना:* वादिनी थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्त द्वारा उनकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर करीब एक वर्ष से शारीरिक संबंध बनाए गए तथा चोरी से फोटो/वीडियो बनाकर धमकाया गया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मु0अ0सं0 305/2026 धारा 65(1), 351(3) बीएनएस एवं धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी:* दिनांक 26.10.2026 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे मय हमराह द्वारा मुकदमे में नामजद अभियुक्त अजीत विश्वकर्मा पुत्र गोरख विश्वकर्मा, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम सहनुपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ को सहनुपुर तिराहे से समय करीब 13:05 बजे गिरफ्तार किया गया।

दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button