Azamgarh News:मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत थाना रानी की सराय पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी एवं 34 वर्षीय महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द।*

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

थाना–रानी की सराय, जनपद आजमगढ़*

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो परिवारों को मिली राहत, परिजनों ने व्यक्त किया आभार।*

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी श्री नवीन अरोरा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में जनपद में मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी क्रम में दिनांक 26.10.2026 को वादिनी थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपनी 16 वर्षीय पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। वहीं, दिनांक 25.10.2026 को वादी थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपनी 34 वर्षीय पत्नी के गुड हेल्थ मल्टीस्पेशलिटी, चेकपोस्ट रानी की सराय से बिना बताए चले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया।

 

दोनों प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रानी की सराय के नेतृत्व में मिशन शक्ति 6.0 टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने दोनों को सकुशल बरामद कर किशोरी उजाला को उसकी माता प्रेमशिला देवी तथा महिला ज्ञानमती को उसके पति प्रवेश यादव के सुपुर्द किया।

 

*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—*

1. उ0नि0 शाहिद खान

2. म0उ0नि0 श्वेता दुबे

3. म0आ0 सुनीता

4. म0आ0 जूही पाण्डेय

5. म0आ0 नीलम वर्मा

 

थाना रानी की सराय पुलिस द्वारा की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से दोनों परिवारों को राहत मिली। परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button