Azamgarh News:मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ ‘नई-किरण’ की पहल से दो परिवारों में कराया गया सुलह-समझौता।*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
*जनपद–आजमगढ़
एडीजी श्री नवीन अरोरा, डीआईजी श्री सुनील कुमार सिंह एवं एसएसपी डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में पारिवारिक विवादों के निस्तारण की पहल।*
अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी श्री नवीन अरोरा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ-साथ पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 26.10.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ ‘नई-किरण’ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 08 पत्रावलियों में पक्षकारों को बुलाया गया, जिनमें 06 प्रकरणों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। काउंसलिंग एवं आपसी समझाइश के माध्यम से 02 प्रकरणों में सुलह-समझौता कराया गया, जबकि 02 पत्रावलियां अन्य कारणों से बंद की गईं। शेष प्रकरणों में सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि निर्धारित की गई।
*सुलह-समझौता किए गए प्रकरण—*
1. मीनू यादव पुत्री सत्यनारायण, निवासी ग्राम मातनपुर, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़।
2. उजाला पुत्री अच्छेलाल, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़।
परिवार परामर्श प्रकोष्ठ ‘नई-किरण’ का उद्देश्य आपसी संवाद एवं काउंसलिंग के माध्यम से पारिवारिक विवादों का समाधान कर परिवारों को टूटने से बचाना तथा पारिवारिक सौहार्द बनाए रखना है।
बैठक में काउंसलर प्रो0 राकेश यादव, उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार साह, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहे।



