आजमगढ़: देवगांव में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दो लोगों की मौत, तीन घायल
Azamgarh: Two people died and three were injured when an uncontrolled car collided with a divider in Devgaon.

लालगंज क्षेत्र में हुआ हादसा, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती; पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी
आजमगढ़। जिले के देवगांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए,
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।हादसे के संबंध में क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि देवगांव थाना क्षेत्र में स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि घायल व्यक्तियों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल पुलिस हादसे से संबंधित आवश्यक जांच और अन्य कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।



