Azamgarh news:ताप्ती गंगा ट्रेन की चपेट में आने से महिला और दो बच्चों की मौत, तीनों की पहचान नहीं

रानी की सराय रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर की घटना, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

रानी की सराय (आजमगढ़)। रानी की सराय थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

ट्रेन के सामने आने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन के सामने महिला अपने दो बच्चों के साथ आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला और दोनों बच्चों के शव क्षत-विक्षत हो गए।

नहीं हो सकी तीनों की पहचान

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक महिला और दोनों बच्चों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उनकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतका और दोनों बच्चों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button