Azamgarh News:खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत पर चलाया विशेष छापा अभियान में भरे 06 नमूनें
आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी आज़मगढ़ के आदेश के क्रम में जनपद में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो यथा- मिठाई, खोया, पनीर, दूध, खाद्य तेल व नमकीन के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य पदार्थो की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु जनपद में गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा लालगंज से 01 पनीर, खरिहानी से 01 खोया, मेंहनगर से 01 खोया, मड़या कन्धरापुर से 01 पेड़ा, परशुरामपुर से 01 खोया व 01 छेना की मिठाई का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला प्रेषित किया गया तथा एक खाद्य कारोबारकर्ता को सुधार हेतु सूचना निर्गत की गयी।
तहसील लालगंज आजमगढ़ में श्री शीत कुमार सिंह द्वारा खाद्य सचल प्रयोगशाला से खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आम जनमानस को जागरूक किया गया। अब तक त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में 27 नमूनें संग्रहित किये जा चुके हैं तथा खोया 25 किग्रा0 जिसकी अनुमानित लागत रू0 7,500/- व बूंदी का लड्डू 95 किग्रा0 जिसकी अनुमानित लागत रू0 19,500/- तथा कलाकन्द मिठाई 20 किग्रा0 जिसकी अनुमानित लागत रू0 5,000/- को दूषित अवस्था में पाये जाने पर मौके पर नष्ट कराया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आज़मगढ़ सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त छापेमार की कार्यवाही आगामी त्यौहारों तक अनवरत जारी रहेगी। उन्होनें साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को चेतावनी दी कि प्रतिष्ठान में साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 व विनियम 2011 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।



