Azamgarh News:लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय एकता दौड का आयोजन

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आजमगढ़ द्वारा आज दिनंाक 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर रन फार यूनिटी के अन्तर्गत क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सुखेदव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में एकता की दौड का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्टेडियम के क्रिकेट, फुटबाल, वालीबाल, कबड्डी, हाकी, कुश्ती, बास्केटबाल, एथलेटिक्स के खिलाडियों एवं समस्त वरिष्ठ खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। दौड़ के उपरान्त खिलाडियों को एकता की शपथ दिलाया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उप क्रीड़ाधिकारी श्री जय प्रकाश यादव, भूपेन्द्र वीर सिंह, करन श्रीवास्तव, अरविन्द कन्नौजिया, गोविन्द यादव, नागेन्द्र, कु0 गुडिया अबु सैफ आदि लोग उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button