Azamgarh news:शाहरुख खान हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे युवा सपा नेता आशुतोष चौधरी, न्याय दिलाने का दिया भरोसा
Azamgarh News: Shah Rukh Khan murder case: Young SP leader Ashutosh Chaudhary visits victim's family, assures justice
आजमगढ़ 3 नवंबर : जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी गांव में एक सप्ताह पूर्व हुए शाहरुख खान हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार से मिलने समाजवादी पार्टी के युवा नेता आशुतोष चौधरी पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उनके दुख-दर्द को सुना।इस दौरान मृतक शाहरुख खान के परिजनों ने आशुतोष चौधरी के सामने अपना दर्द बयां करते हुए न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई और पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई कराने की मांग उठाई।परिजनों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए युवा सपा नेता आशुतोष चौधरी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह इस मामले को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के संज्ञान में लाएंगे। साथ ही जनपद के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शाहरुख खान हत्याकांड में निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग करेंगे।आशुतोष चौधरी ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और उनकी आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।आशुतोष चौधरी के इस संवेदनशील प्रयास की पीड़ित परिवार ने सराहना की। दुख की इस घड़ी में परिवार के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना और न्याय के लिए अधिकारियों तक आवाज पहुंचाने का आश्वासन देना उनकी इस मुलाकात का प्रमुख संदेश रहा।अब पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द कार्रवाई करेगा और शाहरुख खान हत्याकांड में दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।



