Azamgarh News:मानकों के विपरीत तेज आवाज में डीजे बजाने एवं डीजे प्रतियोगिता आयोजित करने वाले आयोजकों व संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत,

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में ध्वनि प्रदूषण एवं निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।
दिनांक 02.11.2026 को ग्राम रघुनाथपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों, सदस्यों एवं डीजे संचालकों द्वारा पिकअप वाहनों पर निर्धारित मानकों से अधिक डीजे साउंड सिस्टम लादकर तेज आवाज में डीजे प्रतियोगिता आयोजित की जा रही थी। देर रात्रि तक तेज ध्वनि में डीजे बजाने से आम जनमानस, बच्चों, बीमार एवं वृद्ध व्यक्तियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस द्वारा मना करने के बावजूद डीजे की आवाज कम नहीं की गई। इस पर पुलिस द्वारा 02 पिकअप वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज करते हुए अन्य वाहनों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई की गई।
उक्त प्रकरण में दिनांक 03.11.2026 को उ0नि0 गोपाल प्रसाद मौर्य की तहरीर पर थाना निजामाबाद में मु0अ0सं0 278/2026 धारा 289/292/293 बीएनएस, ध्वनि प्रदूषण (नियमन एवं नियंत्रण) नियमावली-2000 की धारा 4/6 तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 की धारा 15(1) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस द्वारा 03 एम्पलीफायर, 32 बड़े साउंड बॉक्स, 14 स्पीकर, 03 माइक, 17 मशीन, 14 लेजर लाइट, 02 मिक्सर, 01 इक्वालाइजर, 03 एसआरपी लाइट, 03 स्टेबलाइजर, 09 बोर्ड, 01 तख्त, 02 मेज एवं 03 स्टैंड फैन सहित डीजे उपकरण जब्त किए गए। साथ ही 02 पिकअप वाहन संख्या UP50 FT 2193 एवं UP50 T 0622 सीज किए गए।
उ0नि0 गोपाल प्रसाद मौर्य, उ0नि0 कमला प्रसाद, उ0नि0 विनोद कुमार यादव, उ0नि0 वंशराज दूबे, उ0नि0 परमानन्द सिंह, हे0का0 मनोज कुमार शर्मा, का0 सुजित कुमार मौर्य एवं का0 कृष्ण चन्द्र, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।



