जबलपुर:छात्राओं से साफ कराया स्कूल का कचरा

दीपावली की सफाई के नाम पर स्कूल प्रबंधन ने लगाया काम पर, अभिभावक ने वीडियो बनाकर जताई आपत्ति, प्राचार्य के जवाब से भी नाराजगी 

जबलपुर:स्कूल में छात्राओं से पढ़ाई कराने के बजाय सफाई कराने का मामला सामने आया है। दीपावली पर स्कूल परिसर की सफाई के नाम पर छात्राओं से कचरा साफ कराया गया। इस दौरान एक अभिभावक ने छात्राओं से सफाई कराए जाने का वीडियो बना लिया और स्कूल प्रबंधन के सामने विरोध जताया जिसे लेकर विवाद हुआ। अभिभावक का आरोप है कि जब वे बेटी को लेने स्कूल गए तो बच्चियों से स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल का कचरा साफ कराया जा रहा था, जबकि यह काम स्कूल के सफाई कर्मचारियों से कराया जाना चाहिए। यह मामला शासकीय कन्या ब्यौहारबाग का बताया जा रहा है। इसकी शिकायत शिक्षा विभाग से की गई है।

बताया जाता है दीपावली के मद्देनजर स्कूल में सफाई कराई जा रही थी, लेकिन इसमें छात्राओं को भी लगा दिया गया। जब उन्होंने इस पर प्राचार्य के समक्ष आपत्ति जताई तो उन्हें संतोषजनक जवाब देने के बजाय कथित तौर पर कहा गया कि यदि अपने बच्चों को ले जाना है तो ले जाएं। इस जवाब से अभिभावक नाराज हो गए और उन्होंने मामले की शिकायत शिक्षा विभाग तक पहुंचाई। अभिभावकों ने कहा कि छोटी-छोटी बच्चियों से सफाई कराई जा रही है। स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजा जाता है, न कि उनसे कचरा साफ कराने के लिए। इस संबंध में

जिला शिक्षा अधिकारी ने गौतम बर्वे ने कहा कि छात्राओं से सफाई कराए जाने के मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों में छात्राओं से इस तरह के काम कराए जाने के संबंध में विभागीय स्तर पर जांच की जाएगी।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button