आजमगढ़:संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की मिसाल बने SP सिटी मानुष पारीक,हादसे के मामले में जांच तेज

Azamgarh: SP City Manush Pareek exemplifies sensitivity and responsibility, intensifies investigation into accident

आजमगढ़ 5 नवंबर :मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में मुकेश यादव पुत्र चंद्रभान यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों की ओर से दी गई नामजद तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है।इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं और नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button