Jabalpur news:दीपावली और छठ पर्व को लेकर जबलपुर स्टेशन पर अलर्ट, GRP और RPF ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान
Jabalpur News: Jabalpur station on alert for Diwali and Chhath festival, GRP and RPF conduct joint checking campaign

Jabalpur Madhya pradesh news,
आगामी दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुरक्षा तथा रेलवे स्टेशन परिसर में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जीआरपी थाना जबलपुर एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत अधिकारियों और जवानों की टीम ने जबलपुर रेलवे स्टेशन के समस्त प्लेटफॉर्मों, यात्री प्रतीक्षालयों, सर्कुलेटिंग एरिया, होल्डिंग एरिया और स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों में बारकी से जांच-पड़ताल की।
सुरक्षा बलों ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और लावारिस वस्तुओं की मेटल डिटेक्टर व श्वान दस्ते के माध्यम से गहन जांच की। थाना प्रभारी जीआरपी संजीवनी राजपूत ने बताया इसके साथ ही यात्रियों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने, अपने सामान की स्वयं सुरक्षा करने तथा किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह सतत निगरानी और संयुक्त चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बाइट संजीवनी राजपूत थाना प्रभारी जीआरपी
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



