आजमगढ़:घर में घुसकर महिला और बच्चों से मारपीट का आरोप
Azamgarh: Accused of entering the house and assaulting the woman and children
आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के थाना रौनापार क्षेत्र के बनामी बाजार गोसाईं से मारपीट का एक मामला सामने आया है। यहां रहने वाली आमिना बानो ने अपने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और अपने बच्चों के साथ अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।आमिना बानो के मुताबिक, घटना आज शाम करीब 8 बजे की है। उनके बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। इसी बात को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पड़ोस के लोग उनके घर में घुस आए।आमिना बानो का आरोप है कि करीब सात लोगों ने उनके घर पर हमला किया और उनके साथ-साथ बच्चों के साथ भी मारपीट की। उन्होंने बताया कि बच्चों के कपड़े फाड़ दिए गए तथा उनके 15 वर्षीय बेटे के चेहरे पर नाखूनों के निशान आए हैं।पीड़िता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने घटना के बाद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी थी। उनके अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है।आमिना बानो ने थाना रौनापार के थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकेगी।
पत्रकार सैफ खान आज़मी



