Azamgarh news:चोरों के हौसले बुलंद, बंद मकान से 5.50 लाख के जेवर चोरी
Azamgarh news: Thieves' spirits high, jewellery worth Rs 5.50 lakh stolen from a closed house
आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जमीन रसूलपुर गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के पीछे लगे चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर तीन सोने की चेन लगभग 5 लाख 50 हजार समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, जमीन रसूलपुर गांव निवासी अनुराग चौहान पुत्र राम अवध चौहान अगस्त महीने में अपने घर में ताला बंद कर परिवार के साथ ओडिशा चले गए थे। रविवार को जब अनुराग चौहान और उनका परिवार ओडिशा से वापस अपने घर लौटा तो घर की हालत देखकर उनके होश उड़ गए।घर के पीछे लगे चैनल का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद मुख्य दरवाजे और कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया था। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी 15-15 ग्राम की सोने की तीन चेन और अन्य कीमती 5 लाख 50 चोरी कर लिया।घर में चोरी की जानकारी मिलते ही अनुराग चौहान ने गांव में शोर मचाया और जिम्मेदार लोगों को मौके पर बुलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।फिलहाल पुलिस चोरी की घटना की छानबीन कर रही है। इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है।



