Azamgarh News:छठ पर्व को लेकर थाना अध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा अलर्ट, छठ घाटों का किया निरीक्षण

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

सुरक्षा व्यवस्था के लिए घाटों पर रस्सी और ट्यूब रखने के निर्देश, साफ-सफाई व रोशनी पर दिया विशेष जोर

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बिलरियागंज थाना अध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इसी क्रम में पटवध कौतुक स्थित शिव मंदिर पोखरे का भी निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित संगठन के सदस्यों को सुरक्षा की दृष्टि से तालाब में रस्सी एवं ट्यूब की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। साथ ही घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने पर विशेष जोर दिया।

थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि छठ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी, ताकि व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button