आजमगढ़ में यातायात माह नवंबर में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान तेज, स्कूल-कॉलेजों और चौराहों पर लोगों को किया जा रहा जागरूक
क्षेत्राधिकारी यातायात किरन पाल सिंह के नेतृत्व में चल रहा अभियान, यातायात नियमों के पालन के लिए आमजन से की जा रही अपील
आजमगढ़ 12 नवंबर : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद आजमगढ़ में यातायात पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं और आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।क्षेत्राधिकारी यातायात किरन पाल सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने, सड़क पर सावधानी बरतने तथा यातायात नियमों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का संदेश दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता



