Azamgarh News: बरदह-मार्टिनगंज मार्ग पर बाबा बंधवा महादेव मंदिर के सुंदरीकरण का हुआ भूमि पूजन, 75 लाख की लागत से होगा भव्य निर्माण

ठेकमा, आजमगढ़। बरदह-मार्टिनगंज मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध बाबा बंधवा महादेव मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का आज हवन पूजन के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के साथ ही धाम के सौंदर्यीकरण का कार्य विधिवत प्रारंभ हो गया।
यह कार्य भाजपा एमएलसी रामसूरत राजभर व प्रतिनिधि अखंड प्रताप राय के सहयोग से प्रारंभ हुआ है। इस योजना की कुल लागत लगभग 75 लाख रुपये है।
सुंदरीकरण के अंतर्गत मंदिर परिसर में यात्री हाल, बोरिंग, इंटरलॉकिंग, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, बेंच व साइन बोर्ड का निर्माण होना है। इस कार्य का ठेका फर्म यश इंटरप्राइजेज को दिया गया है।
भक्तों को अब मंदिर पर रुकने, बैठने, पीने के पानी और रात्रि में प्रकाश की बेहतर सुविधा मिलेगी। बरसात और गर्मी में भी श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी।
इस अवसर पर भाजपा एमएलसी रामसूरत राजभर ने बताया कि पूरे जनपद में मंदिरों पर लाइट व सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसका कार्य जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहेगा सभी कार्यों को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बाबा बंधवा महादेव मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है, यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर का सुंदरीकरण होने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी होगा।
इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अवर अभियंता अभिमन्यु सिंह, अजय मिश्रा, राम राय, मृत्युंजय राय, सतपाल चौहान, विकास यादव चंद्रेश राजभर गुड्डू ,हाशमी अंकित राय, राहुल राय समेत आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय लोग व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के दौरान पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। लोगों ने एमएलसी रामसूरत राजभर व प्रतिनिधि अखंड प्रताप राय का आभार व्यक्त किया।



