आजमगढ़:सोफीपुर में धान क्रय केंद्र का हुआ शुभारंभ,एसडीएम नेहा मिश्रा ने किया उद्घाटन

Azamgarh: Paddy purchasing centre inaugurated in Sofipur, SDM Neha Mishra inaugurated it.

आजमगढ़ / लालगंज आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा के द्वारा धान क्रय केंद्र सोफीपुर पर धान खरीद का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ के मौके पर ग्रामसभा सोफीपुर के कृषक रामशब्द राय की तौल हो रही है। तौल के समय क्रय केंद्र पर अनिल राय, संतोष विशाल राय, शुभम राय आदि मौजूद रहे।

एसडीएम नेहा मिश्रा ने क्रय केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों का धान समय पर और सही मूल्य पर खरीदा जाएगा और भुगतान में देरी नहीं होगी। धान की नमी, तौल और गुणवत्ता को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए।इस अवसर पर क्षेत्र के किसान, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। किसानों ने क्रय केंद्र शुरू होने पर खुशी व्यक्त की और प्रशासन का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button