आजमगढ़:जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुन रहे एसएसपी डॉ. अनिल कुमार, निष्पक्ष और समयबद्ध न्याय दिलाना प्राथमिकता
आमजन की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, जनविश्वास मजबूत करने की पहल सराहनीय
आजमगढ़ 12 नवंबर :जनपद में आमजन की समस्याओं के समाधान और पीड़ितों को न्याय दिलाने के प्रति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की गंभीरता और सक्रिय कार्यशैली लगातार देखने को मिल रही है। इसी क्रम में गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी भी उपस्थित रहे। एसएसपी ने फरियादियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात न हो तथा पीड़ित पक्ष को प्रभावी न्याय मिले। साथ ही पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार की यह कार्यशैली दर्शाती है कि पुलिस प्रशासन केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनना और उन्हें न्याय दिलाना भी उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।जनसुनवाई के माध्यम से सीधे फरियादियों की बात सुनना और संबंधित अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्रवाई के निर्देश देना निश्चित रूप से पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत करने की दिशा में सराहनीय पहल है। जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।



