आजमगढ़:गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी के घर धारा 84 बीएनएसएस की कार्रवाई, डुगडुगी पिटवाकर कराया गया ऐलान
Azamgarh: Section 84 BNSS action taken at the home of a wanted accused under the Gangster Act, announcement made by beating a drum

बरदह, आजमगढ़।थाना बरदह क्षेत्र के बक्शपुर गांव में गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचकर ग्रामीणों की मौजूदगी में डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई और माइक से न्यायालय के आदेश को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया।पुलिस के अनुसार, थाना देवगांव में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 234/2026, धारा 2(ख)1 एवं 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत वांछित अभियुक्त सद्दाम उर्फ शदाब पुत्र शरीफ निवासी पताहना, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर, हाल मुकाम अपने ननिहाल बक्शपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध न्यायालय द्वारा धारा 84 बीएनएसएस के तहत आदेश जारी किया गया था।आदेश के अनुपालन में थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने हमराह हेड कांस्टेबल कमलेश सैनी, कांस्टेबल रोहित कुमार एवं रिजर्व महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह के साथ गांव में मुनादी कराई। इसके बाद न्यायालय के आदेश की प्रति अभियुक्त के घर, रास्ते के खंभों तथा गांव के प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर चस्पा की गई।इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों को न्यायालय के आदेश की जानकारी सार्वजनिक रूप से दी गई।



