राजेपुर में छठ की धूम:रामबृक्ष सरोज के पोखरे पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, लाइटों से जगमगाया घाट

Chhath celebrations in Rajepur: Fasting women offered prayers to the setting sun at the Rambriksh Saroj pond, the ghat was illuminated with lights.

ठेकमा, आजमगढ़।विकास खण्ड ठेकमा के ग्राम पंचायत राजेपुर में रविवार को छठ महापर्व बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। रामबृक्ष सरोज के पोखरे पर छठ व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान पूरा घाट छठ मैया के पारंपरिक गीतों से गूंज उठा और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

छठ महापर्व को लेकर सुबह से ही घाट पर चहल-पहल शुरू हो गई थी। व्रती महिलाएं स्नान कर नए वस्त्र धारण कर हाथ में बांस के सूप में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री लेकर घाट पर पहुंचीं। परिवार के लोग भी उनके साथ घाट पर मौजूद रहे। धीरे-धीरे पूरे गांव के लोग घाट पर एकत्र हो गए, जिससे पोखरे के चारों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

जैसे ही सूर्य अस्ताचल की ओर बढ़ा, व्रती महिलाएं पोखरे के पानी में कमर तक खड़ी हो गईं। इसके बाद सभी ने एक साथ हाथ में सूप उठाकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस पावन क्षण में पूरा घाट भक्ति भाव में डूब गया। व्रती महिलाओं ने सूर्य देव से परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

इस बार घाट की व्यवस्था भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। घाट पर बबलू सरोज की ओर से लाइट व साज-सज्जा की शानदार व्यवस्था की गई थी। लाइटों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा। फूलों और झालरों से सजा घाट देखने में बेहद मनमोहक लग रहा था। श्रद्धालुओं ने साज-सज्जा और व्यवस्था की खूब सराहना की। लोगों का कहना था कि इस बार राजेपुर का घाट सबसे सुंदर और व्यवस्थित लगा।छठ महापर्व आस्था, अनुशासन, स्वच्छता और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा ही इस पर्व की सबसे बड़ी पहचान है। राजेपुर में इस बार का आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। गांव के लोगों के आपसी सहयोग से घाट पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली।अर्घ्य के बाद व्रती महिलाओं ने एक-दूसरे को प्रसाद वितरित किया और बड़ों का आशीर्वाद लिया। देर शाम तक घाट पर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। अब व्रती महिलाएं सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का पारण करेंगी।इस अवसर पर धर्मराज चौहान अनुपम गुप्ता ,दीपक सरोज, समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button