दीदारगंज विधानसभा को विद्युत व्यवस्था सुधारने की मिली बड़ी सौगात, डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के प्रयासों से 42 कार्य स्वीकृत

दीदारगंज के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा का जनता के प्रति समर्पण सराहनीय है। वे दिन-रात जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते हैं और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। ऐसे जनसेवक ही जनता का विश्वास और सम्मान अर्जित करते हैं।

आजमगढ़। दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने की दिशा में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने महत्वपूर्ण पहल की है। उनके प्रयासों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2026-27 में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कुल 42 विद्युत कार्यों को स्वीकृति मिली है।इन कार्यों में नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ ही पुराने और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि शामिल है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग और बार-बार बिजली बाधित होने जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने बताया कि स्वीकृत कार्य जल्द ही शुरू कराए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बस्तियों में विद्युत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जनता को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके।स्वीकृत कार्यों के तहत मार्टीनगंज, गद्दोपुर, छाऊ, फरीदाबाद, पुष्पनगर एवं गोठांव विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे तथा उनकी क्षमता बढ़ाई जाएगी। अनुसूचित बस्तियों, राजभर बस्तियों, यादव बस्तियों, ग्रामीण बाजारों और विभिन्न मोहल्लों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।कई स्थानों पर 25 केवी क्षमता के नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे, जबकि अनेक स्थानों पर 25 से 63 केवी, 63 से 100 केवी तथा 100 से 250 केवी तक क्षमता वृद्धि के कार्य प्रस्तावित हैं। इससे बढ़ती आबादी और बिजली खपत के अनुरूप विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकेगा।क्षेत्रवासियों के हित में लगातार शासन स्तर पर पैरवी कर विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने की डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा की पहल को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा और गर्मी सहित अन्य मौसमों में होने वाली विद्युत समस्याओं से काफी राहत मिलेगी।डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा पूर्व राज्यमंत्री  भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश प्रवेश कार्य समिति के सदस्य, राष्ट्रीय कार्य समिति पिछड़ा मोर्चा के सदस्य तथा दीदारगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button