आजमगढ़ में पुलिस टीम पर हमला और धमकी, जिलाबदर अपराधी परविन्द उर्फ नाटे को भगाने का आरोप

Police team attacked and threatened in Azamgarh, accused of escaping exiled criminal Parvind alias Nate

नरसिंह पवई आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के बसही अशरफपुर गांव में जिलाबदर आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस टीम के साथ अभद्रता, हाथापाई और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जिलाबदर आरोपी को मौके से फरार करा दिया। मामले में कई नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे उपनिरीक्षक विशाल चक्रवर्ती हमराह कांस्टेबल संजीव कुमार यादव और अनुराग यादव के साथ जिलाधिकारी के आदेश पर जिलाबदर आरोपी परविन्द उर्फ नाटे पुत्र ओमप्रकाश, निवासी बसही अशरफपुर की तलाश में उसके घर पहुंचे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि जिलाबदर होने के बावजूद आरोपी गांव में अपने घर पर मौजूद है।पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी के संबंध में पूछताछ कर रही थी, तभी वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए कहासुनी और हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि लोगों ने पुलिस टीम को धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली और मौका देखकर जिलाबदर आरोपी परविन्द उर्फ नाटे को फरार करा दिया।उपनिरीक्षक विशाल चक्रवर्ती की तहरीर पर पुलिस मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button