जबलपुर में फिर ATS का शिकंजा, तीन अफगानी संदिग्ध पकड़े; फर्जी पासपोर्ट-वीजा पर भारत में रहने का शक

ATS cracks down again in Jabalpur, arrests three Afghan suspects; suspected of living in India on fake passports and visas

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड यानी ATS ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अफगानी संदिग्धों को पकड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, तीनों फर्जी पासपोर्ट और वीजा के जरिए भारत में रह रहे थे। ATS ने विक्टोरिया अस्पताल में उनका मेडिकल मुलाहजा कराया। इस दौरान तीनों के चेहरे ढंके हुए थे और उनकी पहचान गुप्त रखी गई। मेडिकल के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। जांच एजेंसी अब यह पता लगा रही है कि तीनों भारत में कब और किस रास्ते से दाखिल हुए थे। इसके लिए भारतीय और अफगानिस्तान के दूतावास से भी संपर्क किया जा रहा है।जबलपुर में अफगानी नागरिकों के फर्जी दस्तावेजों का नेटवर्क पहले भी उजागर हो चुका है। AK-47 के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करने वाले सोहबत खान की गिरफ्तारी के बाद जांच में सामने आया था कि अफगानी नागरिकों ने स्थानीय मददगारों की मिलीभगत से आधार कार्ड, पैन कार्ड और भारतीय पासपोर्ट तक बनवा लिए थे। इस मामले में कोलकाता तक गिरफ्तारियां हुई थीं। वहीं, भोपाल और डबरा में भी फर्जी दस्तावेजों के जरिए विदेशी नागरिकों को भारतीय पहचान दिलाने वाले गिरोह पकड़े जा चुके हैं। अब जबलपुर में तीन नए संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद ATS उनके स्थानीय संपर्कों और पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button