Asaduddin Owaisi Guard of Honour i:यूपी में पुलिस से बड़ी चूक! सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह ओवैसी को दिया गार्ड ऑफ ऑनर
Asaduddin Owaisi Guard of Honour in Saharanpur: पुलिस की बड़ी चूक
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को पुलिसकर्मियों की एक बड़ी चूक सामने आई। यहां सर्किट हाउस में एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को गलती से गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश के आगमन को लेकर गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी की थी, लेकिन जज के पहुंचने से पहले ही ओवैसी अपने काफिले के साथ सर्किट हाउस पहुंच गए। इसी दौरान पुलिसकर्मी भ्रमित हो गए और उन्होंने ओवैसी को ही गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया।
जज के स्वागत की थी तैयारी, ओवैसी को दे दी सलामी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के एक जज के आगमन को लेकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिसकर्मी पूरी वर्दी में गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए तैयार खड़े थे। इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी अपने काफिले के साथ वहां पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी उन्हें जज समझ बैठे और निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सलामी दे दी। बाद में मामला पुलिसकर्मियों की चूक के रूप में सामने आया।
VIDEO: गार्ड ऑफ ऑनर मिलने के बाद क्या बोले ओवैसी?
इस घटना के बाद ओवैसी का बयान भी चर्चा का विषय बन गया है। गार्ड ऑफ ऑनर मिलने के बाद उन्होंने क्या प्रतिक्रिया दी और इस पूरे मामले पर क्या कहा, इसका वीडियो सामने आने के बाद घटना ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।
पुलिस की चूक पर शुरू हुई सियासत
घटना सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पुलिसकर्मियों से इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और बिना पहचान की पुष्टि किए गार्ड ऑफ ऑनर कैसे दे दिया गया? वहीं, इस मामले को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है।फिलहाल, सहारनपुर में हुई इस घटना ने पुलिस की सतर्कता और वीआईपी प्रोटोकॉल व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि पुलिस प्रशासन इस चूक को लेकर क्या कार्रवाई करता है।



