बांग्लादेश में हो रहे हिंदू पर अत्याचार को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित जिलाधिकारी को हिंदू रक्षा संघर्ष समिति ने सौपा ज्ञापन
विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
देवरिया। बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में, राष्ट्रीय एकता हिंदू मंच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय एकता खंडता एवं राष्ट्रीय हित में लगे सभी संगठनों द्वारा देवरिया में हजारों की संख्या के बीच रैली निकाली गई एवं राष्ट्रपति महोदय यह नाम जिला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया।हिंदू रक्षा संघर्ष समिति के बैनर तले, जिसमें मुख्य रूप से देवरिया के निवर्तमान सांसद रमापति राम त्रिपाठी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक, जिला प्रचारक, नगर प्रचारक,हिंदू रक्षा संघर्ष समिति के संयोजक डॉक्टर अजय मणि त्रिपाठी, बारीपुर मंदिर के महाराज गोपाल दास जी, देवरही मंदिर के महाराज, देवरिया विधायक शलभ मणि, भाटपार के विधायक सभा कुंवर,सलेमपुर की विधायक एवं राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जी, जिला मंत्री विवेक गुप्त,जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह, अजय दुबे,रविंद्र कौशल किशोर सिंह, सलेमपुर के नीर वर्तमान सांसद रवींद्र कुशवाहा, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, अजय शाही, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष विजय दुबे, महेंद्र यादव आदि