बलिया:वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, साली की शादी में शामिल होने जा रहा था युवक

रिपोर्ट : राजू राय`_
बेल्थरारोड (बलिया)। भीमपुरा – रतनपुरा मार्ग पर बाहरपुर गांव के समीप सोमवार की देर रात बाइक सवार युवक की  अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के भुजैनी (मंडुवाडीह) निवासी धर्मेंद्र यादव पुत्र उजागीर यादव (30) की सुसराल मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र धर्मागतपुर गांव में है मंगलवार को साली की शादी थी उसी में शरीख होने के लिए बुलेट से जा रहा था। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाहरपुर गांव के समीप जोरदार टक्कर मारी दी जिसके बाद घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे भीमपुरा थानाध्यक्ष्य मनोज कुमार सिंह से शव को कब्जे में लेकर शिनाखत कराया जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी कंचन यादव दहाड़े मार कर रोने लगीं वही उसके दुधमुहे बच्चा भी कुछ समझ नहीं पा रहा था बस अपनी मां को देख रो रहा था। यह दृश्य देख मौजुद लोगों की आंखे नम हो गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button