मैजिक वाहन पर लदे दो प्रतिबंधित पशु के साथ एक गिरफ्तार
One arrested with two banned animals loaded on a magic vehicle
आजमगढ़, 3 मार्च: बरदह थाने की पुलिस ने मैजिक वाहन पर लदे दो प्रतिबंधित पशु के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को उ0नि0 कुलदीप कुमार मय हमराह उ0नि0 मनीष सिंह व का0 राजेन्द्र कुशवाहा ठेकमा बाजार में मामूर थे कि सूचना मिली की गम्भीरपुर क्षेत्र से होकर एक मैजिक गाड़ी में दो प्रतिबन्धित पशुओ को लाद कर तस्करी हेतु दो व्यक्ति ला रहे है। जिसे लेकर सरायमीर की तरफ जाने वाले है। उक्त सूचना पर उ0नि0 कुलदीप कुमार मय हमराह ग्राम बौवापर गेट के पास पहुंचे व मैजिक गाड़ी का इन्ताज करने लगे। कुछ समय पश्चात एक मैजिक गाड़ी गम्भीरपुर की तरफ से आती दिखायी दी जिसको रुकने का इशारा करते हुए घेर कर रोक लिया गया। आगे बायी तरफ सीट पर बैठा व्यक्ति गाड़ी से कूद कर भागने में सफल रहा तथा दाहिने चालक के सीट पर बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उक्त पकड़े गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सचिन गिरी पुत्र अशोक गिरी ग्राम दुर्वासा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बताया तथा उसने भागने वाले व्यक्ति का नाम रिजवान थाना सरायमीर बताया। मैजिक गाड़ी में पीछे दो प्रतिबन्धित पशु क्रुरता पूर्वक लादे हुए मिले। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 60/2025 धारा 3/5ए/8 गो0 निवा0अधि0 व 11 पशु क्रु0 अधि0 पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0न्यायालय किया गया।