आजमगढ़:तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

आजमगढ़।गंभीरपुर के क्षेत्र के मई खरगपुर के पास साइकिल सवार 50 वर्षीय व्यक्ति की तेज रफ्तार वहां की चपेट में आने से मौत हो गई,जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मई खरग पुर निवासी प्रमोद गौड़ उम्र 53 वर्ष पुत्र राम सहाय गौड़ किसी कार्य से गोसाई के बाजार गया था और वह गोसाई के बाजार से वापस अपने घर जा रहा था कि लगभग 7:30 बजे रात्रि में मई खड़कपुर के पास हाईवे क्रॉस कर रहा था तभी वाराणसी की तरफ से आ रही एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



