आजमगढ:पुलिस ने गांजा के साथ दो को पकड़ा,चार पहिया वाहन सीज

आजमगढ़:कोतवाली पुलिस ने गांजा के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,चार पहिया वाहन सीज, बुधवार को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल, उ0नि0 रामकिशोर शर्मा बड़ी सफलता मिली जब चार पहिया वाहन से गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया,वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद पटेल उप निरीक्षक रामकिशोर शर्मा मय हमराह द्वारा रहमतनगर से अभियुक्त 1. रत्नाकर उपाध्याय उर्फ मुकुल उपाध्याय पुत्र बबलू उपाध्याय निवासी देई डिहा थाना बरहज देवरिया उम्र 27 वर्ष व 2. शम्भू शंकर पाण्डेय पुत्र गिरजाशंकर पाण्डेय साकिन सिसवां पाण्डेय थाना सुरौली पकौली जनपद देवरिया उम्र 29 वर्ष को चार पहिया वाहन (सफारी) व 3.750 किलोग्राम गांजा के साथ समय करीब 08.55 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 110/2024 धारा 8/20/27क/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर वाहन को सीज किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button