आजमगढ़:अरविंद यादव उर्फ पिंटू बने किसान मोर्चा के अध्यक्ष,बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

गंभीरपुर /आजमगढ़।ब्लॉक मुहम्मदपुर के ग्राम पंचायत किशनपुर काशीनाथ के प्रधान अरविंद कुमार यादव उर्फ पिंटू को किसान मोर्चा ब्लाक मुहम्मदपुर का मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है, अरविंद यादव को किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनने से किसानों में हर्ष व्याप्त है,बताते चले कि अरविंद कुमार यादव उर्फ पिंटू वर्तमान में किशनपुर काशीनाथ के प्रधान हैं। इसके पहले वह क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं वर्ष 2019 से पहले यह युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रहे ,वर्ष 2020 से अब तक यह भाजपा मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। भाजपा व किसान मोर्चा के शीर्ष नेताओं द्वारा इनकी कार्यशैली को देखते हुए इन्हें किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। मंडल अध्यक्ष बनने पर प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जियालाल यादव , प्रधान संघ के जिला मीडिया प्रभारी जाहिद खान, विनायक पब्लिक स्कूल प्रबंधक सुजीत सिंह ,भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य प्रमोद लाल श्रीवास्तव,निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश चौहान, समाज सेवी राकेश यादव, भाजपा जिला कार्यक्रम समिति के सदस्य विजय कुमार मिश्रा, , उग्रसेन चौहान,शिवलाल यादव, जालंधर चौहान, मनीष राय,सोनू विश्वकर्मा,लालता यादव,प्रेम यादव, नायाब यादव,इंदल प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, सुनील कुमार, धर्मेन्द्र, अमरजीत चौहान,राजेश बिंद, अन्नु यादव, मंतोष यादव, लालजी सिंह, कमलेश चौहान, चुन्नी लाल,मदन लाल जायसवाल,राम सिंह मौर्य, अरुण चौहान, जितेंद्र, प्रमोद आदि लोगों ने बधाई दी है।



