Azamgarh news:प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे ने गोल्डन फॉर्चून में ध्वजारोहण किया

आजमगढ़ शहर के मशहूर होटल गोल्डेन फार्चुन में सभी कर्मचारियो ने 74वें गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव व साहित्कार संजय कुमार पाण्डेय ने शान के साथ होटल परिसर में ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात सभी कर्मचारियो ने राष्ट्रगान कर एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उपस्थित सभी कर्मचारियो को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज से 74 साल पहले हमारे देश भारत का संविधान लागू हुआ था और हमारे महान राष्ट्र को एक संप्रभु एसमाजवादीए धर्मनिरपेक्ष ए लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया था।

तब से हम एक लंबा सफर तय कर चुके हैं और आज भारत एक मजबूत एवं विविध अर्थव्यवस्थाए एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और एक जीवंत नागरिक समाज के साथ एक संपन्न लोक तंत्र के रूप में खड़ा हैस उन्होंने सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि हमारी स्वतंत्रता के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी और एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक भारत के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थीस उन्होंने अपने संविधान निर्माता और विशेषकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भी नमन किया और कहा कि उन्होंने आजादी के बाद एक ऐसा संविधान तैयार किया जो हमारे राष्ट्र के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में काम कर रहा है और समय की कसौटी पर खरा उतरा। इस अवसर पर पंकज कुमार, मंजू शाह, साक्षी राय, मनोज शर्मा, उज्जवल यादव, आदित्य सिंह, रमाकांत यादव, ओंकार, अर्जुन यादव, देव गोस्वामी, आदित्या सिंह, मंजू सिंह, शक्ति राय, योगेन्द्र गोस्वामी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में होटल के जनरल मैरेजर राबिन वर्मा सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शहीद बलिदानियो को याद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button