आजमगढ़:अशोका इंग्लिश स्कूल में वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आजमगढ़।राष्ट्रीय वित्त विभिन्न विद्यालय प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजेश यादव की अध्यक्षता में अशोका इंग्लिश स्कूल अशोक नगर अरारा मे रविवार को तृतीय सम्मान समारोह व वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ व अशोका इंग्लिश स्कूल अशोक नगर अरारा मे रविवार को सम्मान समारोह व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव व राष्ट्रीय वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजेश यादव द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन सूर्यनाथ यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख मिर्जापुर बलवंत यादव, ब्लॉक प्रमुख बिलरियागंज रमेश यादव, फूलपुर नगर पंचायत के चेयरमैन राम अशीष बरनवाल, समाजसेवी विनीत राय, समाजसेवी डॉक्टर पवन मिश्रा समेत सभी ब्लॉक प्रमुख का राष्ट्रीय वित्त विभिन्न विद्यालय प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरजेश यादव व उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह विपिन द्वारा अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। उसके उपरांत अशोक इंग्लिश स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना,स्वागत गीत, नाटक के माध्यम से छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मोबाइल का अधिक उपयोग करने से हो रहें गंभीर रोग और उससे बचने के बारे में जागरूक किया गया। राष्ट्रीय वित्त विहीन प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरजेश यादव व उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह विपिन उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button