Azamgarh news:नगर निकाय चुनाव व15से20 अप्रैल को होने वाले प्रदर्शन पर की चर्चा

रिपोर्ट:आफताब आलम

आजमगढ़:राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद से कांग्रेस पार्टी केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के खिलाफ लगातार हमलावर है। पार्टी द्वारा 15 अप्रैल से शुरू किया जय भारत सत्याग्रह अभियान को टिकारी कांग्रेस कमिटी द्वारा भी शुरू किया गया। अभियान को लेकर पार्टी नेताओं द्वारा स्थानीय बीएस मैरिज हॉल परिसर में प्रेस वार्ता की गई। अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के नेता क्षेत्र के विभिन्न गांव कस्बा में जाकर भाजपा की गलत नीतियों का पोल खोलेंगे।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बीएस मैरिज हॉल मैं नगर निकाय चुनाव और जय भारत सत्याग्रह अभियान को लेकर कांग्रेसियों की एक बैठक हुयी बैठक में आजमगढ़ मऊ बलिया अंबेडकरनगर अयोध्या के कांग्रेस जिलाध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण पटेल एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मणीन्द्र मिश्र एवं सचिव मनोज कुमार गौतम उपस्थित रहे।मीडिया से मुखातिब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा 15 से 20 अप्रैल 2023 तक हर जिले में सत्याग्रह के रूप में जिला मुख्यालयों पर बड़ा आंदोलन चलाया जा रहा है जिसे आगे भी बढाया जा सकता है। सत्याग्रह में कांग्रेस के अधिक से अधिक लोग भागीदारी करेंगे। जनता से जुड़े तमाम ज्वलंत मुद्दों एवं संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेसजन बीजेपी के तानाशाह सरकार के विरुद्ध बड़ा सत्याग्रह करेंगे। सभी मुद्दों को लेकर जनता की अदालत में जायेंगे इसी के साथ ही साथ नगर निकाय चुनावों की भी कांग्रेस की तैयारी चल रही है। अभी सामान्य चर्चा चल रही है आगे वरिष्ठ कांग्रेसजनों से चर्चा कर नगर निकाय चुनावों की तैयारी को अंतिम रूप दिया जायेगा। मीडिया के प्रश्न के उत्तर में राष्ट्रीय सचिव ने कहा वर्तमान तानाशाह सरकार के लिये जो कहा जाय बहुत कम है। हमें हमें पता चला है आजमगढ़ दौरे के समय गृह मंत्री ने चैलेंज किया है जो मोदी से टकरायेगा उसका यही हश्र होगा ऐसी भाषा किसी केंद्रीय मंत्री को शोभा नहीं देती है। यह उनकी गलतफहमी और दिवास्वप्न है। जब वह तड़ीपार रहे तब वह गुजरात से मध्य प्रदेश में आ कर अपना समय काटा। यह देश का दुर्भाग्य है आज ऐसा व्यक्ति देश का गृहमंत्री है। राहुल गांधी जी ने अडानी के संदर्भ मे जो सवाल पूछे उसी से बौखलायी बीजेपी ने आनन फानन में उनकी संसद सदस्यता समाप्त करा दी। अडानी के संबध मे राहुल गांधी ने जो सवाल पूछे हैं उत्तर मिलने तक सवाल होता रहेगा। महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के माध्यम से जिस तरह से अंग्रेजों को देश से बाहर किया था उसी तरह सत्याग्रह के माध्यम से और देश की जनता की ताकत से राहुल गांधी तानाशाह बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे।बैठक को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मणीन्द्र मिश्र, दिग्विजय सिंह, सचिव मनोज कुमार गौतम जनक कुशवाहा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार सिंह एवं बलिया के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय, मऊ के जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम, अंबेडकर नगर के जिलाध्यक्ष प्रवीण वर्मा, अयोध्या के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बैठक को संवोधित किया। बैठक के अंत में कार्यक्रम के आयोजक आजमगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और आजमगढ़ के कांग्रेसजनों को कार्यक्रम की सफलता के लिये धन्यवाद दिया।बैठक में पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रमेश राजभर, हवलदार सिंह, कौशल कुमार सिंह मुन्ना राय, बेलाल अहमद, पूर्णमासी प्रजापति, मनोज कुमार सिंह, रमेश राजभर, ओंकार पाण्डेय, पूजा राय, अजीत राय, जगदंबिका चतुर्वेदी अरविंद पाण्डेय, रविकान्त त्रिपाठी, राना खातून, अमर बहादुर यादव, विवेक राय, सुनील सिंह, रन बहादुर सिंह, सुरेंद्र सिंह, सीमा भारती, अशोक कुमार सिंह, मंजुलता, रीता मौर्य, ज्ञानमती मोर्य, श्याम सिंह, अरविंद जैसवार, हरेंद्र सिंह, भानु निषाद, सुधाकर पाठक सहित पार्टी नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button