देवरिया:भागलपुर पुल के मरम्मत का कार्य 2 वर्षों से चल रहा है कब होगा पूर्ण

रिपोर्ट:विनय मिश्र
बरहज, देवरिया।देवरिया जनपद का भागलपुर पुल जो बलिया गाजीपुर बनारस और बिहार को जोड़ता है। बड़े वाहनों का आवागमन आज भी बंद चल रहा है विगत दो वर्षों से बड़े वाहन का प्रवेश वर्जित किया गया है ।रिपेयरिंग का काम चल रहा है अगर देखा जाए तो देवरिया से बलिया गाजीपुर बनारस और बिहार आने जाने वालों के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।बेल्थरा के अलग-अलग विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को विशेष परेशानियां हो रही है। लगभग 1 किलोमीटर पैदल चलकर पुल पार करने के बाद ही विद्यालय के वाहन मिलते हैं।अगर देखा जाए तो देवरिया से बलिया गाजीपुर बनारस और बिहार के लिए जो बसे चलती थी वह भी बंद हो गई यात्रियों को बस न चलने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।पूल की मरम्मत लगातार 2 वर्षों से हो रही है लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका ।कब तक इस पर बड़े वाहन चलेंगे । इसको लेकर देवरिया और बलिया के लोगों के मन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button