आजमगढ़:फंदे से लटका मिला युवक का शव,परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में युवक के फांसी लगाने से परिवार में कोहराम मच गया जानकारी के अनुसार भीलमपुर गांव में मंगलवार की दोपहर अमीर (22) पुत्र दीपू ने करकट के बने मकान में बल्ली के सहारे लुंगी से फंदा लगा लिया,जब तक लोगों को जानकारी होती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था घटना से परिजनों में कोहराम मच गया,



