धूम-धाम से मना वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह

जिला संवाददाता,विनय मिश्र,देवरिया।
भलुअनी नगर पंचायत क्षेत्र के शांडिल्य मिशन स्कूल में वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह धूम धाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रिय विधायक दीपक मिश्रा और जिले की जूनियर शिक्षण प्रबन्धक संघ की जिलाध्यक्षा श्रीमती संगीता सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

 

 

मुख्य अतिथि विधायक दीपक मिश्रा ने कहा कि आज के परिवेश में इंग्लिश मीडियम स्कूल में यह स्कूल के बच्चें सबसे अच्छे डिस्प्रिन का परिचय दे रहे है। यह इसलिए है की यहां के अध्यापक गण सुव्यवस्थित शिक्षा पहले के गुरुकुलों के माध्यम से शिक्षा देने का कार्य कर रहे है। निश्चय ही एक दिन यह विद्यालय बहुत ही ऊंचाईयों को छुएंगा।

 

मुख्य अतिथि जिले की जूनियर शिक्षण प्रबन्धक संघ की जिला अध्यक्षा श्रीमती संगीता सिंह ने कहा कि बच्चों को एक छत के नीचे सैनिक शिक्षा के साथ ही साथ बेसिक शिक्षा भी इस विद्यालय में दी जा रही है। जो सरोपरी है ।
विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजेश सिंह श्रीनेत ने कहा कि ऐसा सम्मान समारोह सभी विद्यालयों में होना चाहिए जिससे बच्चों के उत्साहवर्धन को बढ़ाया जा सके।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश कुमार ने कहा कि बच्चें देश की भविष्य है। इसलिए इनको सही तरीके से ढालकर भारत को मजबूत बनाया जा सकता है।

 

कार्यक्रम को प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बंधु उपेन्द्र नाथ सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ओंकारनाथ सिंह, डॉक्टर सन्तोष शर्मा(केजी एमयू),प्रमुख छट्ठू यादव,प्रणव दुबे, युवराज प्रताप सिंह, अनिल कुमार सिंह, मानवीर सिंह, डॉक्टर अष्टभुजा श्रीवास्तव,ने सम्बोधित किया ।
इस मौके पर सभासद मनोज तिवारी,सभासद विक्रम सिंह, रिटायर्ड इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह, नवल किशोर पाठक, प्रवीण शाही,डॉक्टर उमेश सिंह,महेश यादव,रिटायर्ड दरोगा आद्याशंकर मिश्रा,लोकेश सिंह,दरगाही अली, रामप्रदेश गुप्ता, धनवंत सिंह, अरुण सिंह, परमेश्वर दयाल मिश्रा, विनोद कुमार सिंह,आदित्य सिंह,नित्यानंद मिश्रा,सुरेश पाण्डेय,पवन पाठक, सुभाष सिंह, पंकज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर कुलदीप सिंह ने किया।

 

विद्यालय के प्रबन्धक पवन सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंटकर सभी के प्रति अपने सम्बोधन में आभार व्यक्त किया।

 

संचालन पवन सिंह ने किया और सरस्वती वंदना प्रिंसी सिंह और श्रेया तिवारी व स्वागत गीत प्रियांशी जायसवाल व श्रेया गोंड ने प्रस्तुत किया।

 

 

कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी,तृतीय श्रेणी कुल मिलाकर तैंतीस बच्चों को ट्राफी और उनके अभिभावको को अंग वस्त्र देकर क्षेत्रिय विधायक दीपक मिश्रा ने सम्मानित किया। सम्मानित बच्चें प्रिंसी सिंह , श्रेया तिवारी,लक्ष्मी पाठक,श्रेया गोंड, अदिति तिवारी, रिद्धि सिंह, आयुष यादव, शिवनन्या कुमारी, प्रियांशी जायसवाल,यश यादव, नम्रता गुप्ता आदि रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button