Azamgarh news:हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ईद का पर्व व पूरी अकीदत से ईदगाह में पढ़ी गई ईद की नमाज,सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद,ईदगाह पर पहुंचकर निकाय चुनाव में लड़ रहे प्रत्याशियों और बाकी लोगों ने मुस्लिम भाइयों को दी ईद की मुबारकबाद

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव

सगड़ी आजमगढ़:पूरे 1 माह तक रोजा रखने के बाद मुस्लिम भाइयों ने चांद देखकर एकता भाईचारा व समृद्धि का पर्व ईद उल फितर बहुत ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनायाl पूरे क्षेत्र के ईदगाहों में मौलाना ने ईद की नमाज पढ़ाई वह देश की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ मांगी गईl नमाज खत्म होते ही सभी लोग एक दूसरे से गले मिलकर बधाइयां देने लगे फिर घरों में बने मीठे पकवान का लोक ले सभी लोग एक दूसरे के घर जाकर बधाइयां देते और मीठी समस्या खाते रहे l सगड़ी के अजमतगढ़ नगर पंचायत जीयनपुर नगर पंचायत अल्लीपुर बासूपार अनजानसहिद सोकहना खालसा सहित सभी गांवों में आज नमाज अदा की गई इस अवसर पर सुरक्षा का चार्ट चौबंद व्यवस्था किया गया था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button