Azamgarh news:शिवनारायण पंथ के पंचवर्षीय सम्मेलन संपन्न

रिपोर्ट:राजेंद्र प्रसाद
बिंद्राबाजार/आजमगढ़: ब्लाक मुहम्मदपुर के ग्राम चकीदी में शिव नरायण पंथ के पंचवर्षीय सम्मेलन(संत समागम) के द्वितीय पाली रात भर भजन, कीर्तन,प्रबचन,आरती, भण्डारा व प्रसाद वितरण का कार्य किया। सन्त महन्थ ने भजन प्रबचन के माध्यम समाज में मानवता का सन्देश दिया।
सन्त समागम में विश्व महन्थ आचार्य केदार दास ने कहाकि स्वामी शिव नरायण जी के रास्ते पर चलकर समाज का उत्थान होगा।
चंद्रवार धाम बलिया आए उप विश्व महन्थ बाबा कपिलदेव केशरी ने अपने उपदेश में कहाकि शिव नरायण पन्थ धर्म निरपेक्ष निर्गुण सम्प्रदाय है जो मानव कल्याण के लिए बना है।शिवनारायण जी ने अपने उपदेश में लिखा है कि पढ़ लिख कर आगे बढ़े और अपना दीपक स्वयं बनो और संगठित होकर समाज मे आगे बढ़े।शिव नरायण पन्थ के विश्व सलाहकार बाबा श्याम सुंदर दास ने प्रबचन में कहाकि स्वामी शिव नरायण जी ने कहाकि दीन दुखियों की सेवा में ही परमात्मा मिलते है।
पन्थ के विश्व संरक्षक डॉ राम दयाल जोशी ने सन्त पुरुष को जीवन मे उतारे और सत्संग को महत्व दे।
पन्थ प्रचारक बाबा बलवान दास ने कहाकि चाल ,चलन, ब्यवहार को सही रखे जीवन सरल हो जाएगा।
जौनपुर के लल्लन पारखी ने कहाकि समाज मे व्याप्त कुरूतियों, मूर्ति पूजा व आडम्बर से दूर रहकर अच्छी शिक्षा ग्रहण कर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।
दिल्ली से आये आनन्द धूसिया ने कहाकि शिव नरायण पन्थ के माध्यम पूरी दुनियां में मानवता का संदेश दिया जा रहा है।बाबा राज कुमार दास दुर्बासा ने अपने सम्बोधन में कहाकि दुनिया मे जितने भी महापुरुष हुए वह मन बचन व कर्म से महान बने इसलिए अच्छे कर्म करे अपने मन को साफ रखें।पंथ के विश्व कोषाध्यक्ष बाबा चमन दास , पूर्व मंत्री डॉ॰ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ,विधायक कमला कान्त राजभर, महंथ रामधारी रामू आदि मौजूद रहे



