Azamgarh:कृषि एवं संवर्गीय विभागों की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न
कृषि एवं संवर्गीय विभागों की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न
रिपोर्ट राकेश श्रीवास्तव
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि एवं संवर्गीय विभागों की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गयी। विभागवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में कृषक हित में चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का समय से उनको लाभ दिया जाय। जनपद में उत्पादन तथा उत्पादकता में वृद्धि सुनिश्चित किये जाने हेतु अधिक से अधिक प्रयास किये जाय। खेत-तालाब योजना के लाभार्थियों को मत्स्य पालन से जोड़ने हेतु भूमि संरक्षण अधिकारी एवं मत्स्य अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये गये। उन्होने जनपद में उर्वरक की सुनिश्चिता बनाये रखने हेतु जिला कृषि अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये गये। वृहद गौ-संरक्षण के सम्बन्ध में मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये गये।
कृषक उत्पादक संगठन (एफ0पी0ओ0) एवं निर्यात सम्बन्धित कलस्टर निर्माण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के अन्नदाता कृषकों द्वारा विभिन्न फसलों का अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा रहा है, जिसे स्थानीय बाजार में मांग के अनुसार पूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है, लेकिन जपनद को कृषि उत्पादन के क्षेत्र में विश्व पटल पर पहचान बनाने हेतु निर्यात की सम्भवनाओं पर बल दिये जाने की आवश्यकता है। क्यांेकि जिस कृषि उत्पाद का जनपद से एक बार निर्यात शुरू हो जायेगा तो उस उत्पाद पर इस आशय का होलोग्राम/लोगो एक्सपोर्ट क्लालिटी अंकित किया जा सकता है, इससे स्थानीय उपभोक्ता भी क्रय करने में गर्वान्वित महसूस करेगें। इस कार्य हेतु जनपद के सभी विकास खण्डों में कृषको के उत्थान हेतु गठित कृषक उत्पादक संगठन महति भूमिका सुनिश्चित कर सकते है। निर्यात के सम्बन्ध में जो भी आवश्यक कार्य हों, उसको जनपद के कृषि संवर्गीय अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जिससे कृषकों/एफ0पी0ओ0 को तत्काल लाभान्वित किया जा सके।
समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, मत्स्य अधिकारी, उप दुग्धशाला अधिकारी, अपीडा के क्षेत्रीय अधिकारी, ज्येष्ठ निरीक्षण कृषि विपणन, गन्ना, सहकारिता, उद्यान विभाग के प्रतिनिधि के साथ-साथ जनपद के कृषक उत्पादक संगठन के प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।