Azamgarh :दहेज हत्या में वांछित 02 आरोपी गिरफ्तार
दहेज हत्या में वांछित 02 आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी मुकदमा सीताराम गुप्ता पुत्र स्व0 बैजनाथ निवासी कस्बा बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा उसकी पुत्री प्रिया गुप्ता को पति राहुल गुप्ता ,सास स्वाती गुप्ता,जेठ रोहित गुप्ता व सोनू गुप्ता जेठान सोनू गुप्ता की पप्ती तथा ननद सुशीला गुप्ता दहेज मे 5 लाख रु0 और नगद की मांग लेकर प्रताड़ित करना जिससे दिनांक 07.06.25 को समय लगभग 7.00 बजे वादी की पुत्री की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 206/25 धारा 85, 80(2), 351(3)बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट बनाम 1. पति राहुल गुप्ता पुत्र स्व0 शेरई गुप्ता 2. सास स्वाति गुप्ता पत्नी स्व शेरई गुप्ता 3. जेठ रोहित गुप्ता पुत्र स्व0 शेरई गुप्ता 4. सोनु गुप्ता पुत्र अज्ञात 5. जेठानी सोनु गुप्ता की पत्नी नाम अज्ञात 6.ननद सुशीला गुप्ता पुत्री स्व0 शेरई गुप्ता निवासी गण परवेजाबाद थाना निजामाबाद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी महोदय सदर द्वारा की जा रही है। आज शुक्रवार को थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह का0धर्मवीर प्रजापति ,का0 मुरारी जायसवाल, म0का0 मौसमी तिवारी के मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सेण्टरवा मोड़ से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. राहुल कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 शेरई गुप्ता निवासी परवेजाबाद थाना निजामाबाद , आजमगढ उम्र 31 वर्ष तथा महिला ने अपना नाम सेवाती देबी पत्नी स्व0 शेरई निवासी परवेजाबाद थाना निजामाबाद आजमगढ उम्र 65 वर्ष को समय करीब 9.20 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्तगण का चालान मा0 न्यायालय /जेल किया गया