आजमगढ़:चोरी गये मोबाइल के साथ एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
आजमगढ़:मेंहनाजपुर खाने की पुलिस ने चोरी गये मोबाइल के साथ एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में आवेदक विकाश पाल पुत्र श्री छेदी पाल ग्राम चकिया कसरावल थाना मेंहनाजपुर जनपद आजमगढ़ ने तहरीर दिया कि दिनांक 05.05.24 को
सुबह 10.00 बजे के लगभग मेरे घर में मोबाईल रखा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल चुरा लिया गया जो पोको कम्पन्नी का मोबाइल सेट था मोबाइल में जियो का सीम नं0 70842xxxxx लगा था के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 67/2024 धारा 380 भादवि वादी श्री विकाश पाल पुत्र श्री छेदी पाल निवासी ग्राम चकिया कसरावल थाना मेंहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया ,जिसकी विवेचना उ0नि0 फूलचन्द यादव द्वारा की जा रही है।
मुकदमा उपरोक्त में बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी, बुधवार को उ0नि0 फूलचन्द्र यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्रकाश में थाना मेंहनाजपुर क्षेत्र का एक बाल अपचारी को चोरी गये 01 पोको मोबाइल के साथ टैम्पो स्टैण्ड मेहनाजपुर अस्पताल के पास से समय करीब 07.20 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।


