आजमगढ़ में चोरों ने उड़ाया ट्यूबेल का तीन पंखा

रिपोर्ट:बनिता उपाध्याय
आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव रेवला की सिवान में मंगलवार की बीती रात को चोरों ने खेत की सिवान में लगे ट्यूबवेल के तीन पंखे पर चोरों ने हाथ सफा किया .
गांव निवासी राधेश्याम पुत्र स्वर्गीय राम अधीन व विनोद यादव पुत्र राम फेरन वही बगल में लगे संजय यादव पुत्र धर्मदेव के ट्यूबवेल की तीन पंखे चोरों ने खोलकर उठा ले गए .
सिवान के चलते सुबह लोगों को देर से पता चला .
जब लोग अपने खेत की तरफ देखे तो ट्यूबल की पाइप खड़ी थी,

लेकिन पंखा तीनों गायब थे .
चोरों ने एक नट वोल्ट से लोहे की पाइप को खड़ा कर दिया था.
ताकि किसी को जल्दी भनक ना लगे,सुबह किसान खेत में धान नर्सरी के लिए पानी चलाने की सोच कर घर से निकला था।पहुंचते ही देखकर अवाक रह गए,सूचना डायल 112 को दी गई.
फिलहाल अभी चोर पकड़ से बाहर हैं,अभी समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button