भोपाल में मासूम से दुष्कर्म के मामले में हॉस्टल संचालक गिरफ्तार, हिरासत में सब इंस्पेक्टर

Hostel operator arrested for raping innocent in Bhopal, Sub-Inspector in custody

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी स्कूल के छात्रावास में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी स्कूल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को रफा-दफा कराने की कोशिश करने वाला सब इंस्पेक्टर भी पुलिस हिरासत में है।

 

 

 

 

भोपाल, 14 मई । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी स्कूल के छात्रावास में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी स्कूल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को रफा-दफा कराने की कोशिश करने वाला सब इंस्पेक्टर भी पुलिस हिरासत में है।

 

 

 

 

 

दरअसल, राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में निजी स्कूल के छात्रावास में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात हुई थी। इस मामले में 30 अप्रैल को एफआईआर हुई थी। पुलिस ने हॉस्टल की महिला वार्डन समेत अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

 

 

 

 

 

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की और उसके बाद मामले में बनी एसआईटी की जांच पर भी सवाल उठे थे। बच्ची का तीन बार मेडिकल परीक्षण करवाया गया, मगर किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। आगे चलकर यह मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग (सीडब्ल्यूसी) तक पहुंचा और उसने बच्ची के बयान लिए और उसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई।

 

 

 

 

 

आखिरकार पुलिस ने स्कूल संचालक मनिराज को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले को रफा-दफा करने में थाने के सब इंस्पेक्टर प्रकाश राजपूत ने पूरा जोर लगाया।

 

 

 

 

 

पीड़ित बच्ची की मां ने भी सब इंस्पेक्टर की भूमिका को लेकर शिकायत की और पुलिस ने मामला भी दर्ज किया। आखिरकार सब इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह राजपूत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button