Azamgarh News:संगठन सर्वोपरि, भाजपा प्रत्याशी की जीत ही लक्ष्य: सहजानंद राय

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

संगठन सर्वोपरि, भाजपा प्रत्याशी की जीत ही लक्ष्य: सहजानंद राय

अजमतगढ़ मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव के पिता की पुण्यतिथि पर पहुंचे प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

सगड़ी आजमगढ़, भाजपा संगठन का सच्चा सिपाही जहां भी रहता है, अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करता है और संगठन के हित को सदैव सर्वोपरि रखता है। कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। यह बातें भाजपा के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने अजमतगढ़ मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव के आवास पर उनके पिता की पुण्यतिथि मनाने के दौरान कही।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री ने मंडल के बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, मंडल पदाधिकारियों और अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि संगठन सदैव पूजनीय है। हम सभी भाजपा रूपी उस वटवृक्ष की छाया में पल-बढ़ रहे हैं, जिसकी मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और समर्पण पर निर्भर करती है।

उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता को भेदभाव और संकीर्णता से ऊपर उठकर पार्टी के हित में काम करना चाहिए। प्रत्याशी कोई भी हो, उसे भाजपा का प्रत्याशी मानकर उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटना हम सभी की जिम्मेदारी है। आगामी चुनावों में पार्टी के प्रत्येक प्रत्याशी को विजयी बनाकर भेजने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होकर जुट जाना चाहिए।

प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति के अनुरूप काम करने और पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया। उनकी बातों को कार्यकर्ताओं ने गंभीरता और अनुशासन के साथ सुना। कार्यकर्ताओं की एकाग्रता और आत्मीयता देखकर सहजानंद राय भी गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं ने जिस धैर्य और ध्यान से उनकी बातों को सुना, उससे उन्हें काफी प्रसन्नता हुई।

कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश मंत्री के विचारों की सराहना करते हुए उनके संदेश को आत्मसात किया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस संवाद के दौरान पार्टी की एकजुटता, अनुशासन और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर डॉ. ओमकार राय, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव (पूर्व जिलाध्यक्ष), आशीष राय, दिवाकर सिंह (पूर्व महामंत्री), प्रेमभूषण सिंह, सीडब्ल्यूसी बेंच आफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष बिलरियागंज रूद्रप्रकाश राय, वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार ओझा, पत्रकार रामनरायन राय उर्फ बबलू राय, आनंद कुमार सिंह, विशाल ओझा, अमित सिंह, राजेंद्र सिंह, अंजना सिंह, आलोक श्रीवास्तव, धृष्टद्युम्न प्रजापति, कैलाश राय, अमित राय, श्रेय कुमार श्रीवास्तव, बांके यादव, राधेश्याम सिंह, शिवजीत चौहान, सर्वेश मिश्रा और डॉ. रमाशंकर पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button