सात्विक-चिराग बने थाईलैंड ओपन पुरुष युगल चैंपियन

Satwik-Chirag become Thailand Open men's doubles champions

बैंकॉक: भारत की स्टार बैडमिंटन युगल जोड़ी सात्विकसैराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चीनी जोड़ी को रविवार को हराकर थाईलैंड ओपन का पुरुष युगल खिताब जीत लिया।

 

बैंकॉक,19 मई : भारत की स्टार बैडमिंटन युगल जोड़ी सात्विकसैराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चीनी जोड़ी को रविवार को हराकर थाईलैंड ओपन का पुरुष युगल खिताब जीत लिया।

 

 

सत्र के अपने चौथे फ़ाइनल में विश्व की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी सात्विकसैराज और चिराग ने 29वें नंबर की चीनी जोड़ी चेन बो यांग और लियू यी को सीधे गेमों में 46 मिनट में 21-15, 21-15 से हराकर अपना दूसरा थाईलैंड ओपन खिताब जीता।

खिताब जीतने से पहले भारतीय जोड़ी का टूर्नामेंट में सबसे लम्बा मैच 38 मिनट चला था।

 

एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता भारतीय जोड़ी ने 2019 में थाईलैंड ओपन के रूप में अपना पहला बड़ा खिताब जीता था। उन्होंने अपने चौथे सुपर 500 खिताब जीतने के सफर में एक भी गेम नहीं गंवाया।

 

 

ओवरआल सात्विकसैराज और चिराग का वर्ष का यह दूसरा खिताब है। उन्होंने मार्च में फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट जीता था।

Related Articles

Back to top button