अगली फिल्म में साथ काम करेंगे जूनियर एनटीआर और ‘केजीएफ’ निर्देशक प्रशांत नील

मुंबई, 20 मई। जूनियर एनटीआर के 41वें जन्मदिन पर सोमवार को घोषणा की गई कि वह और ‘केजीएफ’ के निर्देशक प्रशांत नील मिलकर अपनी अगली फिल्म पर एक साथ काम करेंगे। फिल्म का नाम फिलहाल ‘एनटीआर 31’ है। इसकी शूटिंग अगस्त में शुरू होगी।

प्रोडक्शन हाउस माइथरी मूवी मेकर्स ने अपने ऑफिशियल हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “हैप्पी बर्थडे मैन ऑफ मास एनटीआर”।

पोस्ट में यह भी बताया गया है कि अपकमिंग फिल्म की शूटिंग अगस्त 2024 से शुरू होगी।

कैप्शन में लिखा है, “‘मैन ऑफ मास’ जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ‘एनटीआर नील’ की शूटिंग अगस्त 2024 में शुरू होगी। इस पावर हाउस प्रोजेक्ट के लिए खुद को तैयार करें।”

फिल्म के बारे में अन्य जानकारियों का अभी खुलासा अभी नहीं किया गया है।

जूनियर एनटीआर फिलहाल अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘देवरा: चैप्टर 1’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं।

फिल्म में सैफ अली खान, जान्हवी कपूर और प्रकाश राज समेत कई अन्य कलाकार भी हैं।

Related Articles

Back to top button