लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक 56.68 प्रतिशत मतदान
Lok Sabha elections: 56.68 per cent turnout in the fifth phase till 5 pm
नई दिल्ली, 20 मई : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 57 प्रतिशत के लगभग (56.68 प्रतिशत) मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
मतदान के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 73 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, सबसे कम मतदान महाराष्ट्र में दर्ज किया गया है, जहां शाम 5 बजे तक 48.66 प्रतिशत मतदाता अपना वोट डाल चुके हैं।
अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो, शाम 5 बजे तक लद्दाख में 67.15, झारखंड में 61.90, ओडिशा में 60.55, उत्तर प्रदेश में 55.80, जम्मू कश्मीर में 54.21 और बिहार में 52.35 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।



