जनमानस की शिकायतों का निराकरण, प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता -मंडलायुक्त

आदर्श आचार संहिता के समाप्ति उपरांत शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस जमीन सम्बन्धी शिकायतपत्रों पर कानूनगो,लेखपाल ससमय मुआयना कर प्रभावी निस्तारण करायें सुनिश्चित-जिलाधिकारी

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के आदर्श आचार संहिता के समाप्ति उपरांत जन शिकायतो के त्वरित निस्तारण एवं कार्यवाही के दृष्टिगत ‘‘सम्पूर्ण समाधान

 

दिवस’’ जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील औराई में विंध्याचल मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी,अपर जिलाधिकारी शिवनारायण सिंह व तहसील

 

ज्ञानपुर में जिलाधिकारी विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ मीनाक्षी कात्यायन, मुख्य विकास अधिकारी यशवंत सिंह, उप जिलाधिकारी भान सिंह एव तहसील भदोही में अपर

 

जिलाधिकारी वि /रा कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, उप जिलाधिकारी शिव प्रकाश यादव व अन्य अधिकारियो द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर फ़रियादियों की

 

समस्याओ को गंभीरता से सुन कर निस्तारण किया गया। सभी तहसीलों में जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मेें लगायें गये विभिन्न कैम्पो- बाल विकास पुष्टाहार विभाग, आयुष्मान

 

गोल्डेन कार्ड, परिवार नियोजन, समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के उन्ययन हेतु विविध योजना

 

मिशन शक्ति, राजस्व विभाग हेल्प डेस्क, जागरूकता हेतु लगाये गये। तहसील औराई में लगाये गये कैम्प का मण्डलायुक्त ने निरीक्षण करते हुयें उनके द्वारा लाभार्थियों को

 

दी जाने वाली योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली।मण्डलायुक्त, अपर जिलाधिकारी न्यायिक के समक्ष विभिन्न विभागो से सम्बन्धित तहसील औराई में कुल 64

 

फरियादियो के द्वारा अपनी समस्याओ से अवगत कराया गया। जिसमें से मंडलायुक्त द्वारा मौके पर 08 शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हुए शेष शिकायतों का ससमय व

 

प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। तहसील भदोही में अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य के समक्ष कुल प्राप्त 40 में से 04 प्रार्थना पत्रो को मौके पर ही

 

निस्तारित करते हुये शेष 36 प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो को निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया।

 

तहसील ज्ञानपुर में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायत 26 में से 04 का त्वरित निस्तारण करते हुए शेष

 

22 के लिए राजस्व व पुलिस टीम को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर विंध्याचल मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस

 

पर प्राप्त प्रार्थना पत्रो को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से एक सप्ताह केे अन्दर निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये।उन्होंने जनपद में शत्-प्रतिशत सुनिश्चित कराने हेतु सभी को

 

प्रोत्साहित किया। कानूनगो व लेखपाल को निर्देशित किया कि जमीन सम्बन्धी मामले में पुलिस टीम के साथ समन्वय व सहयोग बनाते हुए निस्तारण सुनिश्चित कराये। उन्होंने

 

उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कुछ ऐसे मामले होते है जो दो या तीन विभागों के मध्य संयुक्त रहता है। सम्पूर्ण समाधान दिवस एक ऐसा सुअवसर

 

होता है जहा पर एक ही दिन, एक ही निश्चित समय पर सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित होते है। अर्न्तविभागीय समन्वय स्थापित करते हुयें ऐसे सभी मामलों का निस्तारण

 

सुनिश्चित किया जाय।संयुक्त टीम मौके पर जाकर दोनो पक्षों व गवाहों के साक्ष्य लेते हुए स्पॉट नोट तैयार कर उसपर हस्ताक्षर कराये। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देशित

 

किया कि जो मामले या विवाद बार बार आ रहे है,उनकी सूची बनाकर पुलिस के साथ मिलकर मामले का निस्तारण करना सुनिश्चित करायें।

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सम्बन्धित तहसील के तहसीलदार नायब तहसीलदार, तहसील ज्ञानपुर में सभी जनपदीय अधिकारीगण व राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button