आजमगढ़ के खुदादादपुर में करीब सात साल बाद सौहार्द बिगाड़ने वाले 16 गिरफ्तार,पुलिस की कार्रवाई से मचा हुआ है हड़कंप

रिपोर्ट:आफताब आलम

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाने की पुलिस ने खुदाद पुर के 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के खुदादादपुर दलित बस्ती में घूसकर आधा दर्जन से अधिक लोगों के घर को फूंककर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले 16 आरोपियों को करीब सात साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,बुधवार को इन लोगों की गिरफ्तारी खुदादादपुर बाजार से हुई। जबकि कुछ लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही। पुलिस के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मो.दानिश पुत्र जोरार, पप्पू उर्फ परवेज पुत्र एखलाख अहमद, जमशेद अहमद पुत्र एखलाख, अरशद पुत्र कुद्दुस , नोमान पुत्र लड्डन उर्फ खालिद, मो0 सलीम पुत्र युनूस, अमजद पुत्र बदरुद्दीन, वकार पुत्र सहदुल्ला, अबू तालिब पुत्र इलियास अहमद , जिशान पुत्र फैजान, अनवार पुत्र कमरुद्दीन, फिरोज पुत्र तौफिक, अरशत पुत्र मुशीर, अरशद पुत्र अफजल उर्फ नखड़ू जोरार अहमद पुत्र मारुफ, बसी पुत्र रजी अहमद का नाम शामिल है। यह लोग निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक 14 मई 2016 की शाम को खुदादादपुर बस्ती का रहने वाला एक टेंपो चालक सवारी बैठाकर जा रहा था, खुदादादपुर बाजार के पास पांच रुपये के किराए के विवाद में आरोपी गोलबंद होकर बस्ती में घुस गए और कई घरों में आग लगा दिए। साथ ही राष्ट्रीय राज मार्ग आजमगढ़- लखनऊ को जाम कर दिए। बीच बचाव करने के लिए पहुंची पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग किए,इनके द्वारा चलाई गई गोली से तात्कालीन सीओ सिटी केके सरोज और पत्थर लगने से तात्कालीन एसडीएम निजामाबाद अनिल सिंह सहित अन्य लोग घायल हो गए थे। यहां पर हालात सामान्य करने के लिए तात्कालीन एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत चौधरी समेत अन्य आलाधिकारियों को यहां पर कैंप करना पड़ा था,पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि इस मामले में कुल 22 आरोपी फरार चल रहे थे। मामले की जांच उपनिरीक्षक धनंजय प्रसाद शुक्ला को सौंपी गई थी,बुधवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर धनंजय कुमार शुक्ला फोर्स के साथ खुदादादपुर बाजार में पहुंचे और घेराबंदी करके 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,जबकि अन्य कई लोग फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही.इस गिरफ्तारी से खुदादादपुर गांव में हड़कंप मचा हुआ है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button